10 th के बाद करियर ऑप्शन केसे Decide करे - पॉलिटेक्निक डिप्लोमा ,IIT, आई.ट साइंस,
क्या आप 10th की एग्जाम पास कर चुके है या इस साल आप 10th की एग्जाम देने वाले है | अगर आप इस ब्लॉग को पढ़ रहे है तो इसका सीधा सा मतलब है की आप आपने करियर की लेकर बहुत जागरूक रहते है | दोस्तों 10 th क्लास की एग्जाम वो एक्साम है , जिसका सामना लगभग सभी स्टूडेंट को अपने जीवन में करना होता है | 10 th की एग्जाम एक ऐसी एग्जाम है जो आपके साथ आप के पुरे परिवार के भविष्य का फेसला लेती है | शायद बहुत से बच्चो को नहीं मालूम है, जब वो पढ़ नहीं रहे होते है,तो उनकी जगह पर उनके ही परिवार का कोई सदस्य उनके भविष्य के लिए मेहनत कर रहा होता है, ये आपके पापा हो सकते है , या फिर आपकी माँ भी हो सकती है , या फिर आपके घर का कोई वो इन्शान जो शायद आपसे बस यही चाहता है की बस आप सही से पढो पर क्या आपने कभी एक बार भी ये सोचने या समझने की जरूत नहीं की होगी की आखिर क्यों वो आपसे बार बार कहते है की बेटा पढ़ लो या बेटी पढ़ लो क्यों उनको आपकी पढाई की चिंता दिन रात क्यों सताती है | आपको शायद नहीं मालूम आपसे जादा दुनिया को वो जानते है | उनके जीवन में बहुत से उतार चढ़ाव आये होगे | उनको मालूम है की वो भी अगर आपके जीतने अपने जीवन में सजग रहे होते तो आज उनको किसी के घर या फिर किसी के ऑफिस में नोकरी नहीं करनी पड़ती | उनके जीवन में भी आज कोई मुकाम होता | आपने रोड पर चलते हुवे बहुत से काम करने वाले लोगो को देखा होगा कोई ठेले पर सब्जी बेचता ही , कोई भरी धूप में किसी नए बन रहे मकान पर कड़ी मेहनत करता है | अगर आप किसी मॉल में घुमने गये हो तो आपको बहुत से ऐसे लोग नजर आयेगे कोई झाड़ू मार रहा है , कोई आपके लिए पिज़्ज़ा या बर्गर लेकर आ रहा है, ऐसे वो आन्गिनत काम जो आप कभी भी करना पसन्द नहीं करेगे | यहाँ आपको एक सच बता रहा हु ,शायद आप भी इनमे से एक हो सकते है अगर आपको एक सही मार्गदर्शन नहीं मिला तो में ये नहीं कहता की कोई काम छोटा या बड़ा होता है मगर में आपसे इतना जरुर कह सकता हु की आपका एक गलत निर्णय आपको राजा से रंक बना सकता है | अगर आप एक सही विषय का चयन नहीं करते तो आपका पूरा आने वाला भविष्य ख़राब हो सकता है | अगर आपने एक सही विषय का चयन नहीं किया तो अब आपके मन में एक सवाल जरुर आ रहा होगा की भला एक गलत विषय का चयन हमारे जीवन में इतना परिवर्तन केसे ला सकता है यहाँ में आप के सवाल का बिलकुल आसन भाषा में जवाब दे रहा हु , अगर आपने एक सही विषय का चयन नहीं किया तो आपका पढाई में बिलकुल भी मन नहीं लगेगा और अगर आपका मन नहीं लगेगा तो जाहिर सी बात है की अगर मन नही लगेगा तो आप स्कूल जाना बंद कर दोगे अगर आप स्कूल जाना बाद कर दोगे तो आपकी पढाई बंद हो जायेगी जो की हमें लगता है की पुरी तरह से गलत है | हमने सभी तरह से आप को बता दिया है की आपका एक गलत फेसला केसे आपकी पुरी लाइफ को बर्बाद कर सकता है | जेसे ही हम 10th की एग्जाम पास करते है तो हमारे पास बहुत से करियर के ऑप्शन मोजूद हो जाते है |11 th क्लास में किसी एक विषय पर हमें फोकस करना होता है | अभी हमारे देश में सबसे जादा प्रचलित विषय है | जेसे की आर्ट्स , कॉमर्स साइंस,या फिर जो बच्चे आगे पढना नहीं चाहते है, वो Polotechnic Diploma या ITI के रोजगार देने वाले कोर्स कर सकते है | अपनी रूचि तथा उनको भविष्य में क्या बनना है उसके हिसाब से वो डिसाइड कर लेते है | अगर आपके पास इतनी नोलेज नहीं है तो आप चिता मत कीगिये हम आपको एक - एक विषय के बारे में विस्तार पूर्वक और एक सही तथा बेहतर जानकारी प्रदान करेगे जो आपको एक सही दिशा प्रदान करेगी |
1 Arts Career
आर्ट्स विषय के सब्जेक्ट को तीन भागो में बाटा है, पहला COMPULSORY SUBJECT
दूसरा OPTIONAL SUBJECT
तीसरा - ADDITIONAL SUBJECT
COMPULSORY SUBJECT सब्जेक्ट वो सब्जेक्ट होते है जिनकी संख्या चार होती है ये सब्जेक्ट आपको लेने ही पड़गे ये सब्जेक्ट COMPULSORY SUBJECT कहलते ये सब्जेक्ट इस प्रकार से है |
HINDI - अगर आप हिंदी के सब्जेक्ट को चुनते है तो हिंदी में आपकी पकड़ अधिक मजबूत होगी और आप हिंदी भाषा में लेखक की भूमिका निभाकर एक बड़ा मुकाम हासिल कर सकते है |
GEOGRAPHY - जियोग्राफी में आपको को पृथ्वी पर्यावरण ग्रह सूर्य चन्द्रमा सोर मण्डल आदि से सम्बंधित चीजों के बारे में विस्तार से जानने को मिलेगा |
POLITICAL SCIENCE - पोलिटिकल साइंस में आपको देश की राजनीति देश के कानून सविधान , कार्य पालिका आदि के बारे में बहुत कुछ जानने को मिगेगा | नोट अगर आप सिविल सेवा में जाना कहते है ,तो आपको पोलिटिकल साइंस का चुनाव जरुर करना चाहिए इससे बहुत मदद मिलेगी आपको एग्जाम पास करने में |
Sociology - यानी की समाज शास्त्र ये कोर्स चुनकर आप समाज सेवा से सीधे जुड़ सकते है | इसके दुवारा आप NGO चला सकते है, तथा समाज में एक बरगद के पेड़ का काम कर सकते है |
HISTROY - यानी की इतिहास का नाम सुन कर बहुत से बच्चे बहुत बोरियत महसूस करते है, मगर आपको शायद नहीं मालूम तो हम आपको बता दे की HISTROY इन सभी सब्जेक्ट की मदर ऑफ़ गॉड है |
Psychology- इस विषय में आपको मानव के मस्तिष के बारे में बहुत विस्तार से जाननेगे आपको इन्सान के दिमाग से सम्बंधित बहुत सी खोजो के बारे में जानकारी मिलेगी |
ENGLISH - इस सब्जेक्ट में आपको इंग्लिश के बारे में बहुत विस्तार से जानने को मिलेगा | आज के समय की जरूत है इंग्लिश अगर आपको अच्छे से इंग्लिश नहीं आती है तो आप चाहे कितना भी पढ़ लो आप कुछ लोगो की नजर में गावर ही साबित होगे अगर सही से इंग्लिश नहीं आती है तो शायद आपको कोई जॉब भी ना मिले |
ये सभी कंपल्सरी सब्जेक्ट है जो आपको लेने ही होगे | अब बात करते है OPTIONAL SUBJECT की OPTIONAL SUBJECT वो सब्जेक्ट होते है जिनको आप अपने रूचि के हिसाब से ले सकते है | ये सब्जेक्ट इस प्रकार है
MUSIC , DANCE
COMPUTER SCIENCE
MATHS
YOGA
PHSICAL EDUCATION
SANSKRIT
URDU
EARLY CHILDHOOD
EDUCATION
इन सब्जेक्ट में से जो भी सब्जेक्ट आपके स्कूल में मोजूद हो आप ले सकते है | सब्जेक्ट आप अपने हिसाब
चुन सकते है तथा अपनी आगे की पढाई कर सकते है | एक बात का विशेष ध्यान रखना की आपको पाच SUBJECT लेना ही है | एक टिप्स अगर आप इकोनॉमिक सब्जेक्ट लेते है तो आप उसके साथ मैथ्स सब्जेक्ट जरुर ले |
अब हम बात करते है ADDITIONAL SUBJECT की ये सब्जेक्ट आप पर निभर्र करते है की आप कोन सा सब्जेक्ट लेना चाहते है मान लीजिए की आपको मिले चार कम्पलसरी प्लस एक ऑप्शन सब्जेक्ट टोटल हुवे पाच सब्जेक्ट यदि आप इन पचो सब्जेक्ट से संतुष्ट नहीं है तथा और भी सब्जेक्ट पढना चाहते है तो आप एक सब्जेक्ट एस्ट्रा ले सकते है इस एस्ट्रा सब्जेक्ट को हीं ADDITIONAL SUBJECT कहते है , ADDITIONAL SUBJECT को मिलकर आपके छेह सब्जेक्ट हो जाते है अगर आप इनमे से पाच में पास हो जाते और एक में फेल हो जाते है तो आप पास माने जायेगे |
ARTS CAREER
1 .सिविल सर्विसेज एग्जाम - अगर आपने सही से आर्ट्स को पढ़ा है तो सिविल सर्विसेज का एग्जाम आप बड़ी आसानी से पास कर सकते है | सिविल सर्विस यानी की UPSC , MP PSC , UPPSC इन सभी एग्जाम को पास करने में गेम चंगिंग साबित हो सकता है ARTS सब्जेक्ट |
2. होटल मैनेजमेंट ( BHM )
होटल मैनेजमेंट में एक बहुत ही अच्छा स्कोप है होटल मैनेजमेंट आज भी है और कल भी रहेगा | होटल मैनेजमेंट की आपकी पढाई पुरी होने के बाद आपको परेशान नहीं होना होगा बहुत ही आसानी से आपको जॉब मिल जाएगी अगर सब सही से रहा तो आप विदेश में भी जॉब पा सकते है |
3. वकील ( LLB )
अगर आपने आर्ट्स सब्जेक्ट चुना है तो आप एक वकील भी बन सकते है | इसके बाद आप जज भी बन सकते है | अगर आप 12 th के बाद LLB करते है तो पाच साल समय लगता है तथा ग्रेजुएशन के बाद करते है तो तीन साल लगते है |
4.फैशन डिजाइनिंग ( BFD ) बैचलर ऑफ़ फैशन डिजाइनिंग इस फिल्ड में नाम पैसा बहुत है | अगर आप कुछ डिफरेंट करना चाहते है तो ये फिल्ड आपके लिए है | इसमे आप बहुत पैसा और नाम कमा सकते है |
5 . BA ( Bachelor of Arts ) यह एक ग्रेजुएशन की डेग्री है | इसमे भी बहुत सी सरकरी नोकरी आती रहती है अगर आपने सही से BA की पढाई की है तो बड़ी आसानी से आपको सरकारी जॉब मिल जाएगी |
6 .Bachelor of Mass Communication ( BMC ) अगर आपको इस फिल्ड में रूचि है तो यह भी एक अच्छी फिल्ड है इसमे नाम के साथ फेम भी मिलेगा | आप समय के साथ इस करियर में एक बड़ा मुकाम हासिल कर सकते है , जेसे अंजना ओम कश्यप , रजत शर्मा सुधीर चोधरी आदि |
और भी बहुत सी फिल्ड है जिनके बारे हम एक - एक करके आपको पूरे विस्तार से जानकारी देगे ये जानकारी केवल नाम मात्र की है | हम सभी करियर के बारे में आने वाले समय में आपको जानकारी उपलब्ध करा देगे |
Commerce Stream Kya hai |
दोस्तों अगर आपके 10th क्लास में अच्छे नम्बर आये है तो बधाई हो मगर आप नंबर के आधार पर कॉमर्स सब्जेक्ट को ना चुने | क्या आपको पता है की कॉमर्स सब्जेक्ट में क्या पढने को मिलता है | कॉमर्स की फिल्ड मनी मेकिंग मोडल पर काम करती है जेसे की- Banks , Insurance Company, Finance Company, आदि | कॉमर्स सब्जेक्ट किनके लिए बेस्ट है अगर आपकी मैथ को लेकर एक अच्छी समझ है तथा आपको नंबर के साथ खेलने में मजा आता है तो कॉमर्स सब्जेक्ट आपके लिए है, अगर मैथ्स को देख कर आपके सिर में मेरी दर्द शुरू हो जाता है तो आप इसे बिलकुल भी न ले | इस सब्जेक्ट को आप आपके दोस्त या किसी जान पहचान वाले सफल इन्सान को देख कर ना ले नहीं तो ये सब्जेक्ट आपको बहुत ही जल्द बाहर का रास्ता दिखा देगा | आप सब्जेक्ट का चुनाव आपनी रूचि के हिसाब से करे जिसको पढने में आपका मन लगता हो आप जब पढो तो आपको लगे की मनो पता ही न रहे की कब 10 घन्टे बीत गये पढाई के दोरान घन्टे भी आपको मिनट के सामान लगने लगे तो समझ लेना इससे बेस्ट आपके लिए कोई भी सब्जेक्ट नहीं है |
After 12th Commerce
कॉमर्स में तीन सब्जेक्ट होते है बाकि के सब्जेक्ट आपके बोर्ड पर निभर्र करता है की उनके पास कोन से सब्जेक्ट मोजूद है |
1. Business Studies
इस फिल्ड में आपको पढाया जाता है की बिज़नेस को ठीक से मेनेज केसे करना है तथा एक अच्छे प्रॉफिट के साथ इसे केसे चलाना है ये सिखया जाता है |
2. Economics
इकोनॉमिक के अन्दर आपको पढाया जाता है की किसी भी देश में इम्पोर्ट एक्सपोर्ट केसे होता है |
3. Accountancy
एकाउंटेंसी में आपको को सीखाया जाता है की BANK, Entrepreneur, तथा बड़ी -बड़ी कंपनी के अकाउन्ट्स को केसे मेनेज किया जाते है आपको इसके बारे में पढाया जाता है |
Career In Commerce Stream
1.Bachelor of Commerce (B.A )
2. Bachelor of Business (BBA)
3. Bachelor of Economics (B.ECO )
4.Bachelor of Accounting & Finance (BAF)
5. Bachelor in banking & Insurance ( B.B.I )
6. Bachelor of Financial Markets ( B.F.M )
.
ये सभी बैचलर डिग्री कोर्स है अगर आप आगे भी पढ़ना चाहते तो इनके साथ ही मास्टर्स डिग्री की अपनी पढाई कर सकते है |
Career In Commerce Stream
1. Chartered Accountant (C.A )
2. Company Secretary (C.S )
3. Cost and Management Accounting (CMA)
Commerce JOB AND Diploma Courses
1 Account Assistant in PSU
2 (SSC) Staff Selection Commission
3 Hotel Management (BHM )
4 Fashion Designing (BFD )
5 Event Management
6 Teacher Training
7 Chartered Accountant (C.A)
8 Company Secretary ( C.S )
9 Chartered Financial Analyst (C.F.A )
10 Certified Financial Planner (C.F.A )
11 Bachelor of Computer Application (B.C.A )
12 Graphic Designer
Science Stream Kya hai |
अगर अभी अपने 10th क्लास पास की है तो हमारी और से आपको बधाई हो क्योंकि अब आप ऐसी जगह पर आ चुके है की आपको अपने करियर के बारे में एक सही तथा एक मजबूत निर्णय लेना है | दोस्तों यहाँ में आपको एक बात बहुत ही अच्छे तरीके से स्पष्ट कर दू की अगर आपके 10 th क्लास में अच्छे नंबर आये है इसका ये मतलब नहीं की आप साइंस के विषय का आप चयन कर ले, पहले आप अच्छे से सोचे की आपको क्या अच्छा लगता है , आपको क्या पसंद है , आप किसी रूप में अपने आपको देखते है- इंजिनियर , डॉक्टर आईपीएस , आदि |
अच्छे नंबर आने का मतलब ये नहीं की आप किसी भी सब्जेक्ट को चुन ले |
दोस्तों अगर आपने साइंस ली है तो कोन कोन से सब्जेक्ट आपको पढने पढ़ते है | मगर यहाँ पर दो रास्ते होते है अगर अपने मैथ्स लिया है तो आपको पाच सब्जेक्ट पढने होते है मैथ्स ,फिजिक्स केमिस्ट्री, इनके साथ हिंदी, इंग्लिश, या फिर वहा की लोकल भाषा भी हो सकती है , जेसे की गुजरात में हिंदी की जगह गुजराती और महाराष्ट्र में मराठी भी हो सकती है नहीं तो फिर हिंदी तो होगी ही ये तो बात हुई मैथ्स की पर अगर आप मैथ्स की जगह बायो लेते है तो कोन से सब्जेक्ट आपको पढ़ने होते है | इनमें बस एक सब्जेक्ट में बस इतना होगा ही मैथ्स की जगह आपका बायो हो जायेगा |
बायो सब्जेक्ट करियर डिटेल
1 Bachelor of Medicine & Bachelor of Surgery (M.B.B.S ) इसमे एडमिशन लेने के लिए आपको (NEET) की एग्जाम पास करना होता है जोकि आल इंडिया लेवल का एग्जाम होता है | इस कोर्स को पूरा करने में 5.5 वर्ष का समय लगता है | 4.5 वर्ष का ACADEMIC कोर्स होता है तथा 1 साल की कंपल्सरी INTERNSHIP होती है |
2 . होमियोपैथी, आयुर्वेदा, UNANI,MEDICHIN, की फिल्ड में भी आप जा सकते है | इस फिल्ड में जाने के लिए आपको इन कोर्स को करना होगा , BHMS, MAMS,BUMS, है |
3. Bachelor of Dental Surgeon(B.D.S ) - ये कोर्स 4 साल का होता है, BDS के लिए भी आपको NEET की एग्जाम पास करनी होती है |
4.Bachelor of Science (B.SC) इसमे फिजिक्स,केमिस्ट्री,बायो,कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक, नर्सिंग, एग्रीकल्चर, नॉटिकल साइंस, फिशरी, लाइफ साइंस, जेनेटिक्स,बॉटनी,जूलॉजी, माइक्रो बायोलॉजी,हॉर्टिकल्चर,फॉरेस्ट्री, वाइल्ड लाइफ, इन सभी सब्जेक्ट से (बी.एस.सी ) कर सकते है इनका समय 3 वर्ष से 4 वर्ष होता है |
5. VETERINARY SCIENCE / ANIMAL HUSBANDRY - ये 4 वर्ष का डिग्री कोर्स होता है | एनिमल हसबेंडरी में B.SC इन एनिमल हसबेंडरी कर सकते है |
6. Bachelor of Naturopathy and Yogic Science (BNYS) - अगर आपको योगा में रूचि है तो आप ये कोर्स कर सकते है |
7. PARAMEDICAL COURSES - इसमे फार्मेसी बहुत प्रचलित है ,ये 4 साल का डिग्री कोर्स होता है इसे (B.PHARMA) भी कहते है |
8. Bachelor of PHYSIOTHERPY - बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट इस कोर्स को पूरा करने में 4 वर्ष समय लगता है | यह एक डिग्री कोर्स है |
9. LAB TECHNOLOGY (B.M.L.T )- लैब टेक्नोलॉजी का ये कोर्स भी आप कर सकते है | BMLT का कोर्स एक डिग्री कोर्स है इसको पूरा करने में तीन साल का समय लगता है|
10.PROSTHIC & OTHOTICS TECHNOLOGY - हमारे बॉडी के ऐसे पार्ट जो की अचानक ही किसी कारण टूट जाते है उनको इस कोर्स में पढाया जाता है | इस कोर्स को करने में 4.5 वर्ष समय लगता है | यह एक डिग्री कोर्स होता है |
11.Bachelor of Occupational Therapy(B.O.T) - अगर आपको Psychology Neurology में रूचि है तो इस कोर्स को कर सकते है | इसमे आपको मनुष्य के दिमाग तथा सोचने समझने के बारे में पढाया जाता है | ये भी 4.5 वर्ष का एक डिग्री कोर्स होता है |
12. Audiology & Speech language pathology (S.L.P )
Audiologist वो लोग होते है जो बोलने तथा सुनने की समस्या को हल करते है | SLP का कोर्स एक डिग्री कोर्स होता है ये 4 साल का होता है |
SCIENCE NON MEDICAL FILD IN HINDI
अगर आपके पास 11th 12th में फिजिक्स, केमिस्ट्री, और मैथ्स है इसके बाद आपके पास कोन कोन से मेजर करियर ऑप्शन हो सकते है |NON MEDICAL FILD में इंजीनियरिंग एक बहुत ही पावर-फुल और चर्चित विषय में से एक है | आजकल लगभग साइंस फील्ड के सभी बच्चे सीधे इंजीनियरिंग को ही अपना करियर बनाने की सोचते है और सोचे भी क्यों नहीं क्योंकि सबसे अधिक सेलरी इसी फील्ड में मिलती है | दुनिया या देश के सबसे जादा सेलरी इनको ही मिलती है | इंजीनियरिंग के अन्दर भी बहुत सी सब फील्ड हो सकती हर एक फिल्ड में इंजीनियर जिस तरह का कम करते है वो भी अलग होता है | आपकी समझ के लिए इंजीनियरिंग की कुछ फील्ड तथा उसमे इंजीनियर क्या काम करते है वो इस प्रकार है -
Computer Engineering- कंप्यूटर इंजीनियर का काम नए सॉफ्टवेयर बनना, कंप्यूटर को डिजाईन करना आदि काम करते है |
Electronics and Communications Engineering - इस फील्ड में इंजीनियर बहुत से इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेट की डिजाईन तथा टेस्टिंग करते है | कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में इंजीनियर राडार तथा मोबाइल टावर से सम्बंदित आदि कार्य करते है |
Mechanical Engineering - मैकेनिकल इंजीनियरिंग में इंजीनियर बहुत से मैकेनिकल पार्ट की डिजाईन तथा फिटिंग से सम्बंधित काम करते है |
Civil Engineering - सिविल इंजीनियर का काम बड़ी बिल्डिंग को बनाना बांध बनना आदि शामिल है |
Aerospace Engineering - एरोनॉटिक्स इंजीनियर का काम एरोनॉटिक्स के नए नए मोडल को बनना उनके सुधार के काम करना आदि शामिल है अगर आप एक सफल इंजीनियर बनना चाहते है तो आपने लेवल पर भी जानकारी जुटा सकते है
DESH KE TOP ENGINEERNG INSTITUTES
IITS, NITS, IIITS, BITS PILANI, इसमे से आपको IITS, NITS, IIITS, में एडमिशन लेने के लिए आपको जॉइंट ENTRANCE यानी की JEE एग्जाम पास करना होगा | अगर आपको IITS में ही सिर्फ एडमिशन लेना है तो आपको JEE + MAINS और IIT-JEE ADVANCE भी पास करना होगा | अगर आपको BITS PILANI में एडमिशन लेना है तो | नोट - IIT-JEE में फिजिक्स ,केमिस्ट्री, मैथ्स, से सवाल पूछे जाते है लेकिन BITS PILANI के एग्जाम में फिजिक्स , केमिस्ट्री, मैथ्स, के साथ -साथ इंग्लिश तथा APTITUDE के भी कुछ सवाल पूछे जाते है ये सभी एग्जाम OBJECTIVE टाइप के होते है मतलब की हर एक सवाल के चार जवाब होगे जिसमे से आपको एक सही उत्तर पर निशान लगना होता है |
ARCHITECTURE COLLEGE ME ADMISSION KESE LE
आर्किटेक्चर कॉलेज में ग्रेजुएशन करने के लिए अलग -अलग कॉलेज का अलग -अलग एग्जाम होता है यहाँ हम आपको हमारे देश के सबसे फेमस कॉलेज के एडमिशन टेस्ट के बारे में बता रहे है | अगर आपको किसी IIT से आर्किटेक्चर का कोर्स करना है तो उसके लिए आपको IIT- JEE MAIN का पेपर पास करना होगा उसके बाद JEE का ADVANCED पेपर पास करना होगा इसके बाद (A.A.T ) यानी की ARCHITECTURAL APTITUDE TEST भी पास करना होगा यह टेस्ट एक Drawing Based Test होता है |
NITS - अगर आपको किसी NITS में आर्किटेक्चर का कोर्स करना है तो आपको JEE- MAIN PAPER 2 पास करना होगा |
NATA - National Aptitude Test in Architecture - बहुत से अच्छे प्राइवेट कॉलेज भी NATA के स्कोर के आधार पर अपने कॉलेज में एडमिशन देते है यह भी एक Drawing Based Test होता है |
Top Institute In Architecture In India-
1. IIT Kharagpur ( Indian Institute of Technology Kharagpur )
2. IIT ROORKEE ( Indian Institute of Technology Roorkee )
3. School of Planning and Architecture ( NEW DELHI,BHOPAL )
4.JAMIA MILLIA ISLAMIA ( NEW DELHI )
Indian Defence Service Join Kare
आप आगे जाकर डिफेन्स भी ज्वाइन कर सकते है, जेसे की इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी, इंडियन एयर फोर्स, इंडियन कॉस्ट गार्ड तथा आप DRDO ( DEFECE RESEARCH & DEVELOPMENT ORGANISATION ) अगर आप इंडियन डिफेंस सेर्विस में जाना चाहते है तो बहुत से मेजर एग्जाम है डिफेन्स ज्वाइन करने के लिए यहाँ हम आपको बता रहे है की कोन से एग्जाम पास करना होता है डिफेंस ज्वाइन करने के लिए |
DIFENCE EXAM LIST
1.NDA ( NATIONAL DEFENCE ACADEMY ) AFTER 12th PASS .
2. CDSE ( COMBINED DEFENCE SERVICES EXAMINATION ) AFTER Graduation PASS THIS EXAM APPLY
3. AFCAT ( AIR FORCE COMMON ADMISSION TEST )
Polytechnic Kya Hai -
पॉलिटेक्निक भी एक प्रकार का कॉलेज होता है जो आपको डिग्री नहीं बल्कि डिप्लोमा कोर्स करवाता है | अगर अपने 10th की एग्जाम पास कर ली है तो आप पॉलिटेक्निक के डिप्लोमा कोर्स के लिये अप्लाई कर सकते है | इन डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए आपको हर एक स्टेट में एक अलग इंटेंस एग्जाम पास करना होता है इस टेस्ट के नंबर के आधार पर आप किसी अच्छे गवर्मेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन पा सकते है अगर आपके नंबर कम है तो आपका एडमिशन किसी प्राइवेट कॉलेज में होगा | आप इन डिप्लोमा कोर्स को पार्ट टाइम और फुल टाइम कर सकते है | सरकारी कॉलेज में इनकी फ़ी 15000 से 25000 के बीच में हो सकती है प्राइवेट कॉलेज में इन डिप्लोमा की फ़ी 35000 से लेकर 50000 तक भी हो सकती है | सरकारी कॉलेज में आपको स्कॉलरशिप भी मिलती है | अगर आप रेगुलर डिप्लोमा करते है तो इसको पुरा करने में आपको तीन साल का समय लगेगा | पार्ट टाइम में अगर आप इसे पुरा करते है तो आपको इसे पूरा करने में चार साल का समय लगता है | इस डिप्लोमा को पूरा करने के लिए इसको 6 सेमेस्टर पास करने होते है | 12 th क्लास पास करने के बाद भी आप इसमे एडमिशन ले सकते है | अगर आप आगे पढना चाहते है तो आप इस डिप्लोमा को पूरा करने के बाद सीधे बी.ई भी कर सकते है | इन डिप्लोमा कोर्स को करके बहुत सी फिल्ड के बारे में डीप नोलेज प्राप्त करेगे आप | पॉलिटेक्निक डिप्लोमा को इन फिल्ड में कर सकते है |
1. Architectural Assistantship
2. Civil Engineering
3. Electrical Engineering
4. Instrumentation & Control
5. Mechanical Engineering
6. Information Technology
7. Computer Science & Engineering
8. Chemical Engineering
9. Dairy Engineering
10. Textile Technology
11. Textile Chemistry
12. Glass and Ceramic Engineering
13. Printing Technology
14. Leather Technology
15. Interior Decoration & Design
16. Agriculture Engineering
17. Fashion Designing and Garment Technology
18. Paint Technology
19. Plastic & Mould Technology
20. Textile Design
21. Hotel Management & Catering Service
22. Air Craft Maintenance
23. Avionics
24. Modern Office Management & Secretarial Practice
25. Library and Information Science
26. Home Science
27. Material Management
28. Commercial Practice
29. Mass Communication
30. Pharmacy
अगर आप किसी भी फिल्ड में डिप्लोमा करते है तो आपको टेक की दुनिया का काफी ज्ञान प्राप्त हो जाता है |डिप्लोमा करने के बाद जॉब भी आसानी से मिल जाती है | इन जॉब में अगर निजी सेक्टर की बात करे तो लगभग शुरूवाती समय में 15000 हजार से लेकर 25000 तक आपको सेलरी मिल सकती है ये निभर्र करता है आपके कम तथा स्किल पर अगर आप सही से मेहनत करते है तो आप खुद का भी कम कर सकते है |
नोट - ऊपर जो भी कोर्स से सम्बंधित जानकारी दी गई है उसमे राज्य के हिसाब से परिवर्तन हो सकता है |
Govt Polytechnic Job Opportunitie kya hai
1. SSC JEE
2. INDIAN RAILWAYS (RRB)
3. JEE IN DELHI METRO OTHER METRO
4. PWD (Public Works Department.)
5. Electricity Department
PSU COMPANY JOB
1. IOCL ( Indian Oil Corporation )
2. BHEL ( Bharat Heavy Electricals Limited )
3. HAL ( Hindustan Aeronautics Limited )
4. NTPC ( National Thermal Power Corporation )
5.GAIL
6.SAIL
DEFENCE SECTOR JOB
1. INDIAN ARMAY
2. INDIAN NAVY
3. INDIAN AIR FORCE
ITI Kya Hai इन हिंदी
आई.टी.आई पुरा नाम ( Industrial Training Institute) होता है इसका उद्देश्य इसके नाम में ही छुपा है देखे आई.टी.आई यानी की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान इसका काम है की जो भी बेरोगार युवा है उनको औद्योगिक प्रशिक्षण प्रदान करना | बहुत से युवा तथा युवती को अपनी पढाई किसी कारण से बीच में ही छोडनी पढ़ती है | ऐसें लोगो को रोजगार के लायक बनाता है आई.टी.आई | ITI में आप 8 th 10th 12th से भी एडमिशन ले सकते है | आई.टी.आई के कोर्स को करने के लिए आपको 6 MONTH से 2 साल का समय लग सकता है, ये समय कोर्स के हिसाब से निश्चित होता है | आई.टी.आई का आवेदन शुल्क लगभग 250 होता है नोट - ये अलग - अलग राज्य के हिसाब से कुछ बदल भी सकता है | आई.टी.आई मे आवेदन जुलाई से शुरू हो जाते है | इसके बाद आपका एक एग्जाम होगा जिसके नंबरों के आधार पर आपको ट्रेड और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रदान किया जाता है |अगर आप एग्जाम में अच्छे नंबर लाते है तो आपका एडमिशन गवर्मेंट आई.टी.आई में हो जायेगा जिसका सबसे बड़ा फ़ायदा आपको ये मिलेगा की आपको फीस नहीं देनी होगी और फ़ीस लगती भी है तो आपको स्कोलर के रूप में वापस कर दी जाएगी | नोट - अगर आप ST.SC. OBC में आते है|
अगर सरकारी संस्थान से आपने आई.टी.आई की है तो जॉब के समय कंपनी आपको जादा महत्व देगी PVT आई.टी.आई की तुलना में |
नोट - ITI की जो करियर लिस्ट नीचें प्रदान की जा रही है ये आपके राज्य जिला शहर तहसील के हिसाब से अलग भी हो सकती है |
ITI Engineering Courses Trade
1. Tool & Die Maker
2. Draughtsman
3. Fitter
4. Mechanic Radio & T.V
5. Machinist
6. Refrigeration
7. Information Technology & E.S.M
8. Motor Driving-cumMechanic
9. Mech. Instrument
10. Electrician
11. Wireman
12. Mechanic Motor Vehicle
13. Mechanic Electronics
14. Surveyor
15. Pattern Maker
16. Mechanic Agriculture
17. Forger & Heat Treater
18. Foundry Man
19. Welder (Gas & Electric)
20. Carpenter
21. Sheet Metal Worker
22. Plumber
23. Diesel Mechanic
24. Mechanic Tractor
25. Plastic Printing Operator
26. Pump Operator
ITI Non Engineering Courses Trade
1. Computer Operator & Programming Assistant (COPA)
2. Stenography English
3. Stenography Hindi
4. Cutting & Sewing
5. Book Binder
6. Dress Making
7. Seceratarial Practice
8. Hair & Skin Care
9. Fruit & Vegitable Processing
10 Embroidery & Needle Worker
11. Bleaching & Dyeing Calico Print
12. Weaving of Fancy Fabric
13. Letter Press Machine Mender
14. Hand Compositor
15. Commercial Art
16. Manufacture Foot Wear
17. Lather Goods Make
आई.टी.आई की एग्जाम पास करके आप सरकारी जॉब के लिए भी अप्लाई कर सकते है | इन फिल्ड में आपको सरकारी जॉब मिल सकती है |
1.STATE ELECTRICITY BOARD - अगर आप आई.टी.आई में इलेक्ट्रीशियन की ट्रेड से अपनी ITI पुरी करते है तो आपको आपके स्टेट के इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में लाइनमैन की जॉब मिल सकती है |
2. FITTER - अगर आपकी ट्रेड फिटर की है तो आपको बहुत से सरकारी विभाग में सरकारी जॉब मिल सकती है जेसे की रेलवे, BHEL, SHIP YARD ,DRDO, ISRO, AIR FORCE, NAVY, GAIL, SAIL, HAL, जेसे सरकारी संस्थान शामिल है |
3. डीजल मैकेनिक . अगर आपने आई.टी.आई में डीजल मैकेनिक चुना है तो आपको इंडियन रेलवे में डीजल मैकेनिक की जॉब मिल सकती है |
4..Welder (Gas & Electric) - ITI की इस फिल्ड में भी आपको बहुत से सरकारी विभागों में जॉब मिल सकती है जेसे की - रेलवे, शीपयार्ड, गेल इंडिया, सैल, HAL, BHAL, NTPC, DRDO, ISRO, आदि बहुत से सरकारी तथा गेर सरकारी संसथान शामिल है |
इस पोस्ट में हमने आपके सभी प्रश्नों के उतर दिए है अगर आपको लगता है की कोई विषय बाकी है तो आप नीचे कमेन्ट कर हमसे बात कर सकते है हम कोशिश करेगे की आपके सवाल का उत्तर उत्तर जल्दी से आपको प्रदान करेगे || NEST EXAM की टीम आपसे करती है की आपके सभी सवालों के जवाब आपको मिल गये होगे धन्यवाद |

0 Comments