हम सभी को बहुत अच्छे से पता है कि अनुशासन ही सफलता की एक कुंजी है। इस आर्टिकल में हम अनुशासन से सम्बंधित बहुत ही जरुरी जानकारी आपको उपलब्ध करवा रहे हैं। हम आशा यह आर्टिकल आपको परीक्षा में Anushasan Par Nibandh निबंध लिखने में बहुत सहायता करेगा इसके साथ ही यह आपको जीवन में अनुशासित किसे रहना है इसमें भी आपकी मदत करेगा।
आनुशासन पर प्रस्तावना :
हम सभी के जीवन में अनुशासन एक सबसे महत्वपूर्ण कार्य में से एक है। अगर आपके जीवन में अनुशासन नहीं है तो आप कभी भी सुखी जीवन नहीं जी सकते । अनुशासन हमारे उन कामो की सूची है जो हम सही समय में सही तरीके से करते हैं जेसे की समय पर स्कूल जाना , समय पर ऑफिस जाना । अनुशासन हमें सही रास्ते पर ले जाता है। हमारे दिनचरिया के सभी कार्यों में अनुशासन सबसे अत्यधिक मूल्यवान वास्तु है, हमें हर समय अनुशासन का पालन करना चहिये , चाहे फिर स्कूल हो घर हो फिर कार्यालय हो या कोई संस्थान हो या फैक्टरी हो खेल का मैदान हो या फिर युद्ध का मैदान हो या कोई और दूसरी जगह क्यों ना हो हमें सदेव अनुशासन का पालन करते रहना चाहिए ।अनुशासन जीवन में खुशहाली तथा शांति-पूर्णं जीवन जीने की सबसे बड़ी जरुरत है। आज के इस आधुनिक समय में अनुशासन बहुत ही जरुरी है क्योंकि इस व्यस्तता भरे समय में यदि हम अनुशासन भरे दिनचर्या का पालन ना करें तो हमारा पुरा दिन बहुत ही परेशानी भरा होगा ।

0 Comments